फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कसौटी' में आते ही हिना खान ने जीता फैंस का दिल, लेकिन क्या ले पाएंगी पुरानी कोमोलिका की जगह

Mon, 29 Oct 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
Is Hina khan as komolika win the heart of fans like urvashi dholakia
Kasautii Zindagii Kay

'कसौटी जिंदगी के 2' को शुरु हुए 1 महीना हो चुका है। फाइनली शो में अब 'कोमोलिका' की एंट्री हो चुकी है। हालांकि एकता कपूर ने कोमोलिका बनीं हिना खान का शो में अभी तक चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन एक टीजर जारी कर इस बात की पुष्टि जरूर कर दी कि कोमोलिका और कोई नहीं बल्कि हिना खान ही हैं।

Is Hina khan as komolika win the heart of fans like urvashi dholakia
Komolika

एकता कपूर का ये शो तब से चर्चा में बना है जब से उन्होंने इसकी घोषणा की है। ब्लैक लहंगा-चोली में कोमोलिका बनीं हिना खान ने जब एंट्री मारी तो सभी लोग उन्हें देखते ही रह गए क्योंकि सभी को शो की मुख्य खलनायिका का इंतजार था।

Is Hina khan as komolika win the heart of fans like urvashi dholakia
komolika
अब सवाल ये है कि अनुराग प्रेरणा की जिंदगी में 18 साल पहले कोमोलिका बनीं उर्वशी ने जितनी नफरत फैलाई क्या वो नफरत हिना खान बरकरार रख पाएंगी। अनुराग प्रेरणा की जिंदगी में जहर घोलने आईं हिना खान को फैंस कितना पसंद करेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Hina khan as komolika win the heart of fans like urvashi dholakia
komolika
18 साल पुरानी कोमोलिका और इस कोमोलिका में बहुत अंतर है। घुंघराली लटों वाली पुरानी कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया ने जिस तरह से शो में एंट्री मारी थी वैसी ही एंट्री हिना खान ने भी मारी है लेकिन पुराने वर्जन में उर्वशी ढोलकिया पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में दिखी थीं। जबकि नए वर्जन में हिना खान ने कंगन पहने हैं। साड़ी की जगह वो ग्लैमरस लहंगा चोली में दिखती हैं।
विज्ञापन
Is Hina khan as komolika win the heart of fans like urvashi dholakia
kasautii
हालांकि एकता कपूर का ये शो TRP उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दर्शकों को अनुराग-प्रेरणा की लव स्टोरी से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोमोलिका की एंट्री से शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिलेगा। इस बार प्रेरणा और अनुराग के रोल में एरिका और पार्थ हैं। बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed