अभिनेता इरफान खान ने अदाकारी के बल पर अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली थी। इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के लिए साझा करते रहते हैं। इस बार बाबिल ने इरफान खान के पुराने घर की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इरफान खान की तरह ही सादगी से भरा था उनका घर, देखें INSIDE तस्वीरें
बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर इरफान के कमरे की झलक दिखाई है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह मेरे पिता का पुराना कमरा है, शहर में शिफ्ट होने से पहले बीच के पास था। यहीं पर उन्होंने सबसे ज्यादा काम किया।'
बाबिल ने आगे लिखा, 'इस वक्त एक्टिंग की पढ़ाई कर रहा हूं, मुझे लगता है कि एक विचार वो अक्सर लागू करते थे कि उनके क्राफ्ट की भावनात्मक समानताएं बच्चे की तरह थीं। नौ वर्ष की उम्र में जब आप कमरे के अंदर क्रिकेट बैट पकड़ते हैं तो आपको लगता है कि स्टेडियम दहाड़ रहा है और बॉलर तेजी से आपकी तरफ भागता हुआ आ रहा है।'
बाबिल आगे लिखते हैं, 'जब मैंने हाथों में नर्फ गन (nerf gun) पकड़ी तो मड आइलैंड के सन्नाटे में मेरे पापा का खाली कमरा हमेशा गूंजता था। उस वक्त मैं जॉन विक होता था जो बुरे लोगों से घिरा हुआ है, बंदूकों के गनशॉट्स हर जगह... और आप उन्हें सुन सकते हैं।'
बाबिल ने बताया, 'इसी तरह मैं एक महिला की तरह था जब मैंने चक दे इंडिया देखी। मैं कल्पना में आस पास डिफेंडर्स को देखता था और अपनी हॉकी स्टिक से जोर से गेंद को मारता था। मैं हमेशा कुछ न कुछ तोड़ता था जिससे मां नाराज हो जाती थीं। मुझे लगता है कि आपको अपने अंदर के बच्चे को पहचानना चाहिए और उसे जिंदा रखना चाहिए, भले ही आप कितने बड़े हो जाएं।'
A post shared by Babil (@babil.i.k) on