फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर का इलाज करवा रहे इरफान खान के फैंस के लिए आई बुरी खबर, दुखी मन के साथ खुद दी ये जानकारी

Tue, 14 Aug 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Exits Gormint Due To Ill Health
इरफान खान

इरफान खान इन दिनों लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं । हाल ही में खबर आई थी कि इरफान का छठा और आखिरी कीमो किया गया है । इससे पहले उनके 5 कीमो थैरेपी के सेशन हुए थे। पांचवे कीमो के बाद उन्हें कमजोरी महसूस हुई थी जिसके चलते इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

Irrfan Khan Exits Gormint Due To Ill Health
इरफान खान

अब इरफान को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है । इरफान ने अपनी बीमारी के चलते वेब सीरीज Gormint को छोड़ दिया है । इस बारे में इरफान ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख इसकी जानकारी दी । इस सीरीज को अमेजन प्राइम के बैनर तले बनाया जाना था ।

Irrfan Khan Exits Gormint Due To Ill Health
इरफान खान
सीरीज में संघर्ष कर रहा अभिनेता संस्कृति मंत्री का खिताब ले कर अपने करियर को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहता है । इस सिरीज को एआईबी की को-फाउंडर गुरसिमरन खंबा बना रही हैं । इरफान के सिरीज छोड़ने की जानकारी गुरसिमरन ने सोशल मीडिया के जरिए दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Exits Gormint Due To Ill Health
इरफान खान

इस सिरीज के ज्यादातर सीन शूट किए जा चुके हैं । वहीं इरफान ने कहा कि उन्हें भी इस सिरीज में काम करके काफी मजा आया । इरफान कहते हैं, 'मैं बहुत भारी दिल से यह कहना चाहता हूं कि स्वास्थ्य कारणों से इस सिरीज में काम नहीं कर पाऊंगा ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed