बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शनिवार को उस समय हर कोई सकते में रह गया जब आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के तलाक लेने का फैसला सामने आया। आमिर और किरण राव अब अपने अपने जीवन में नया अध्याय शुरू करने को तैयार हैं। दोनों के इस फैसले पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई फिल्मी सितारों ने भी आमिर किरण के इस फैसले पर अपनी राय रखी। पूजा भट्ट ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। इसी बीच आमिर खान की बेटी आइरा खान का भी पोस्ट सामने आया है।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो कभी अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं तो कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर आइरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि वो कुछ भी पोस्ट करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। लेकिन इस बार आइरा की पोस्ट को लोग उनके पिता आमिर खान के तलाक से जोड़ कर देख रहे हैं।
2 of 5
आमिर-किरण और आइरा खान की इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पापा आमिर के तलाक के बाद आइरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है और लिखा है, 'अगला रिव्यू कल! आगे क्या होने वाला है?' इरा के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सभी को कंफ्यूज कर दिया है। सब यही सोच रहे हैं कि इरा कल क्या रिव्यू करने वाली हैं और क्या होने वाला है।
3 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, शनिवार को तलाक की घोषणा के बाद आमिर खान और किरण राव अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो मैसेज में साथ नजर आए थे। पूर्व जोड़े ने हाथ पकड़कर अपने सभी फैंस को आश्वासन दिया कि वे अभी भी एक ही परिवार का हिस्सा हैं। दोनों ने एक बयान में यह भी कहा कि वे बतौर माता-पिता बच्चे की परवरिश मिलकर करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि फिल्मों, अपने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पानी फाउंडेशन तथा अन्य परियोजनाओं के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
4 of 5
आमिर खान और आइरा खान
- फोटो : instagram
आइरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। आमिर और रीना का एक बेटा भी है - जुनैद खान। बता दें, रीना और किरण के काफी अच्छे संबंध रहे हैं। वहीं आइरा भी अक्सर किरण के स्पॉट की जाती थीं। रीना आमिर खान के बचपन की दोस्त थीं। दोनों ने शादी की और फिर शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया। तलाक के 3 साल बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव आईं।
5 of 5
आइरा खान
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि आइरा खान मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं क्योंकि वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इरा ने एक नाटक का निर्देशक किया था, जिसका नाम यूरिपिड्स मेडिया था। इसके अलावा आइरा अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।