कभी ब्रेट ली, तो कभी युवराज सिंह के साथ अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहने वालीं प्रीति जिंटा इन दिनों एक और क्रिकेटर पर फिदा हैं। गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। फिर भी इस खिलाड़ी के लिए प्रीति अपनी भावनाओं पर काबू कर ना सकीं और सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट कर डाला।
कानपुर के इस क्रिकेटर पर फिदा हैं प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत पोस्ट लिखकर दिया इशारा
भले ही आईपीएल 2018 में प्रीति जिंटा की टीम 'किंग्स इलेवन पंजाब' के विजयी रथ को गुरुवार को ब्रेक लग गया हो। भले ही 'सनराइजर्स हैदराबाद' की टीम ने उनके धुरंधरों को 13 रन से पटखनी दे दी। फिर भी पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने एक खिलाड़ी के तारीफों के पुल बांधे।
प्रीति जिंटा ने अपनी टीम के खिलाड़ी अंकित राजपूत की तारीफ की और उनके साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'कभी-कभी युद्ध जीतने के लिए आपको लड़ाई हारनी पड़ती है। अंकित राजपूत क्या परफॉर्मेंस थी।'
Sometimes to Win the War You’ve Got to lose a battle ! Looking Forward, Moving on & Here is our silver lining 🏏👏 Wow @Ankit412rajpoot What a performance 👏 @lionsdenkxip #manofthmatch #Redforever #livepunjabiplaypunjabi pic.twitter.com/W7Up2bbep9
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी अंकित राजपूत को टीम की हार के बावजूद मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंकित ने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर पांच विकेट ले लिए। उन्होंने हैदराबाद के तीन बैट्समैन को महज 27 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया।
प्रीति जिंटा की फिल्मों की बात करें वह सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्म ‘भैयाजी सुपरस्टार’ से कमबैक करेंगी। साल 1997 में फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली प्रीति जिंटा की आखिरी फिल्म 2008 में 'हेवेन ऑन अर्थ' में आई थी। आईपीएल पर फोकस करने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।