{"_id":"5923e9974f1c1b4d6a53763c","slug":"interview-saif-ali-khan-on-paying-alimony-to-amrita-singh-i-am-not-shah-rukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
Tue, 23 May 2017 08:53 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Tue, 23 May 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को पांच साल हो चुके हैं। अब दोनों के एक बेटा तैमूर भी है। लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक सैफ और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के तलाक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में सैफ अली खान एक इंटरव्यू में अपनी असफल शादी के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं।
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
2 of 6
सैफ अली खान
यह इंटरव्यू साल 2005 का है। इससे एक साल पहले सैफ और अमृता का तलाक हुआ था। इंटरव्यू में सैफ कहते नजर आए, 'तलाक के बाद से मैं अपने बच्चों से नहीं मिला हूं। बार-बार मुझे मेरी औकात याद दिलाई जाती है। बुरा व्यवहार, ताने और गालियां, ये सब मैंने बर्दाश्त किया है। तलाक के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
3 of 6
सैफ अली खान
सैफ ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता से प्यार किया और फिर अपने मां-पिता के खिलाफ जाकर शादी की। दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी हुए। लेकिन सैफ की जिंदगी में रोजा नाम की लड़की के आ जाने से दोनों में अनबन शुरू हो गई और रिश्ता तलाक पर जाकर खत्म हुआ। तलाक के बाद अमृता ने सैफ पर एलिमनी ना देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
4 of 6
सैफ अली खान
इस पर सफाई देते हुए सैफ ने कहा, 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे। इसमें से 2.5 करोड़ मैं दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं 1 लाख रुपए प्रति महीने की राशि अलग से दे रहा हूं। तब तक, जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।'
विज्ञापन
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
5 of 6
सैफ अली खान
सैफ ने आगे कहा, 'मैंने उससे वादा किया है कि मैं उसे बाकी के पैसे भी चुका दूंगा। मैं अपनी वाइफ की रिस्पेक्ट करता हूं। मेरे वॉलेट में बेटे इब्राहिम की फोटो है। जब मैं उसकी तस्वीर देखता हूं तो मुझे रोना आ जाता है। मुझे मेरे बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं है। क्योंकि मेरी जिंदगी में कोई नई महिला थी, जो बच्चों को उनकी मां के खिलाफ भड़का सकती थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।