फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan To Debut Opposite Sushant Singh Rajput In Abhishek Kapoor Next Film

इस हीरो के साथ डेब्यू करेंगी सैफ अली खान की बेटी सारा!

Tue, 23 May 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 23 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan To Debut Opposite Sushant Singh Rajput In Abhishek Kapoor Next Film
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। कभी उनका नाम टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म में आता है तो कभी आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में, लेकिन अब खबरों की मानें तो सारा ने अपनी डेब्यू फिल्म का चयन कर लिया है।
विज्ञापन


सारा और किसी के साथ नहीं, बल्कि सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट फिल्मों में डेब्यू करेंगी। डीएनए वेबसाइट के अनुसार सुशांत को 'काई पो चे' जैसी हिट फिल्म में डायरेक्ट कर चुके अभिषेक कपूर उनके साथ एक और फिल्म बनाना चाहते हैं। वो सुशांत के साथ एक रोमांटिक फिल्म बना रहे हैं और इसके लिए किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में फिल्म की टीम सारा से मुलाकात भी की और उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनाई। सारा को ये स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और हो सकता है कि वो एक-दो हफ्ते में इसे साइन भी कर लें।
विज्ञापन


इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है। बालाजी की हेड एकता कपूर सारा की मां अमृता की काफी अच्छी दोस्त हैं। अमृता ने एकता की फिल्म 'अ फ्लाइंग जट' में भी काम किया था। वो एकता पर पूरा भरोसा करती हैं और उन्हें सारा के उनके अंडर डेब्यू करने से कोई तकलीफ भी नहीं है। जहां तक है फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरु होगी। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो वो इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'राबता' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास 'ड्राइव', 'चंदा मामा दूर ते' और 'रॉ' जैसी फिल्में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed