फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Toxic release yash fans celebrate film as Festival reached to cinema in early morning

सुबह 3 बजे सिनेमाघर पहुंचे दर्शक, डीजे के साथ ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का मनाया जश्न; क्या फिल्म देखकर हुए निराश?

Wed, 26 Aug 2026 08:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Aug 2026 08:07 AM IST
सार

Toxic: यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इसे देखने तड़के सिनेमाघरों में पहुंचे। इसके साथ उन्होंने जश्न भी मनाया है।

विज्ञापन
Toxic release yash fans celebrate film as Festival reached to cinema in early morning
टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यश के फैंस काफी दिनों से उनकी नई फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। आज दर्शकों का इंतजार पूरा हुआ। आज फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। आज सुबह ही सिनेमाघरों में यश के फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस ढोल तमाशे के साथ सिनेमाघरों में पहुंचे और फिल्म की रिलीज को एक उत्सव की तरह सेलिब्रेट किया।  
विज्ञापन

सिनेमाघरों के बाहर लगी लाइन
कर्नाटक के एक सिनेमाघर के बाहर फिल्म देखने वाले दर्शकों की लंबी लाइन देखी गई। लाइन में लगे फैंस सिनेमाघर के अंदर जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सिनेमाघर के बाहर यश की बड़ी तस्वीर भी नजर आई।
   
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमाघर के बाहर जश्न
एक सिनेमाघर के बाहर दर्शकों की भीड़ देखी गई। दर्शक झूमते नाचते और झंडा लहराते नजर आए। जहां बहुत सारे फैंस म्यूजिक पर झूम रहे थे, वहीं कुछ फैंस ने अपने दोस्तों को कंधे पर उठाया हुआ था और जश्न मना रहे थे। सिनेमाघर के बाहर एक स्टेज बनाया गया था, जहां कुछ फैंस डांस कर रहे थे।
 
 
विज्ञापन

यश के फैंस उत्साहित
इस बीच यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि यश एक मॉल में पहुंचे हैं। फैंस उनको देखकर उत्साहित हैं। यश की एक झलक पाने के लिए फैंस मॉल की छत पर जमा हैं।
 

दर्शकों ने जताई निराशा
इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल हुए, जिनमें दर्शकों ने फिल्म को लेकर निराशा जताई है। एक वीडियो में पैपराजी ने फिल्म देखकर बाहर निकलने वाले दर्शक से फिल्म को लेकर राय पूछी, तो उसने ऐसी प्रतिक्रिया दी मानो उसे फिल्म अच्छी नहीं लगी।
 

फिल्म टॉक्सिक के बारे में  
  • फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं।
  • इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां नजर आएंगी।
  • फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
  • फिल्म के जरिए यश चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं।
  • यश की आखिरी रिलीज फिल्म 2022 में आई 'केजीएफ 2' थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed