विद्युत जामवाल के लिए साल 2019 काफी व्यस्त रहा। इस वर्ष मार्च में उनकी पहली फिल्म 'जंगली' आई। यह भारत की पहली एक्शन एडवेंचर फिल्म है जो एक पशुचिकित्सक के आसपास घूमती है। वह शहर में रहता है और अपने बाप से नाराज है। कुछ समय बाद वह अपने गांव लौटता है और वहां जानवरों का शिकार करने वाले इंटरनेशनल माफिया से लड़ता है।विद्युत इस फिल्म में बहुत ही मुश्किल एक्शन सीन्स को भी बड़ी ही आसानी से करते हुए नजर आते हैं।
2 of 5
Vidyut Jammwal
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं दूसरी तरफ विद्युत साल की अपनी दूसरी फिल्म कमांडो 3 की शूटिंग में व्यस्त थे। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में विद्युत का लड़ने का तरीका अपनी पिछली से एकदम भिन्न था। इसके साथ ही उन्होंने अपने आप को एक एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दिया है।
3 of 5
vidyut Jammwal
- फोटो : amar ujala
पांचवें जैकी चैन इंटरनेशनल एक्शन फिल्म वीक में फिल्म जंगली को बेस्ट एक्शन सीक्वेंस और बेस्ट एक्शन फैमिली फिल्म के रूप में दो पुरस्कार मिले। साथ ही एक अमेरिकन वेबसाइट ने विद्युत को दुनिया के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट के रूप में छठवां स्थान दिया।
4 of 5
Vidyut Jammwal
- फोटो : amar ujala, mumbai
किस तरह के एक्शन की उन्हें सबसे ज्यादा चाह रहती है वाले सवाल पर विद्युत कहते हैं, 'मुझे कभी भी इस तरह के अनोखे और कठिन एक्शन सीन्स को करने का कोई आजादी नहीं थी। मेरी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कमांडो 3, इस फ्रेंचाइजी की सबसे सफल फिल्म है। इसे सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों के ही दर्शकों ने पसंद किया। मुझसे जो अपेक्षा की जाती है उसे देने के लिए मैं अपना शत प्रतिशत देता हूं। मैं जो कर रहा हूं उसी में दक्षता हासिल करना ही मेरा उद्देश्य रहता है।'
5 of 5
Vidyut Jammwal
- फोटो : amar ujala mumbai
विद्युत आगे कहते हैं, 'जंगली और कमांडो 3 एक एक्शन फिल्में हैं। इनके एक्शन सीन एक-दूसरे से काफी अलग थे। जब मैं एक्शन कोरियोग्राफरों से मिला, तो मैंने उन्हें, जो कुछ मैं कर सकता हूं, उसके बारे में बता दिया। बाकी सबकुछ मैंने उन्हीं पर छोड़ दिया। मेरे दिमाग में फिटनेस और चुस्ती का एक स्तर है, और मैं उस पर पूरे साल काम करता हूं। जब मैं इसे प्राप्त करता हूं, तो मैं संतुष्ट हो जाता हूं। जो निर्देशक मुझसे चाहते हैं उन्हें वो देना मुझे खुश करता है।' आने वाला साल भी विद्युत के लिए बहुत व्यस्त रहना वाला है। वह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' और एक्शन फिल्म 'पावर' में दिखाई देंगे।