फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   International Yoga Day Filmmaker Bharat Bala Make Film 123The Happiest Man on Hindu Sant Swami Shivanand

मिलिए पीएम मोदी के क्षेत्र में रहने वाले 123 साल के अद्भुत योगी से, साधना से मिली खुशी, हुए दीर्घायु

Sun, 21 Jun 2020 04:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 21 Jun 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day Filmmaker Bharat Bala Make Film 123The Happiest Man on Hindu Sant Swami Shivanand
स्वामी शिवानंद - फोटो : Social Media

21 जून को पूरी दुनिया पिछले कुछ सालों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाती है। योग इंसानों के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए वाकई एक कारगर उपाय है, इसके जीते जागते उदाहरण हैं इस दुनिया में 123 वर्ष सफलता पूर्वक गुजार चुके हिन्दू संत स्वामी शिवानंद। स्वामी शिवानंद के जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर बने पासपोर्ट से यह साबित होता है कि उनका जन्म 8 अगस्त 1896 में उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी में हुआ है। इतने सालों में वह अपने आसपास और दुनिया की कई बड़ी त्रासदियों को अपनी आंखों से देख चुके हैं। और यह संभव हो सका है उनके हर रोज दो घंटे के योगाभ्यास से।

विज्ञापन


ए आर रहमान के साथ मिलकर मां तुझे सलाम, वंदे मातरम और जन गण मन जैसे म्यूजिक वीडियो बनाने वाले फिल्ममेकर भारत बाला ने स्वामी शिवानंद पर भी एक फिल्म बनाई है। '123- द हैपिएस्ट मैन' के नाम से बनी इस फिल्म में स्वामी शिवानंद ने अपने पूरे जीवन के यात्रा वृत्तांत को खुद बताया है। स्वामी शिवानंद ने बताया कि उनकी जिंदगी इस दुनिया के इतिहास में अतुल्य रही है। उन्होंने कहा, 'मेरी लंबा जीवन जीने की कोई इच्छा नहीं थी। यह तो भगवान की कृपा से संभव हो सका है कि मैं अब तक जीवित हूं।'
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी शिवानंद जब चार साल के थे, तभी उनकी माता का निधन हो गया था। इसके दो साल बाद ही शिवानंद के सिर से अपने पिता का साया भी उठ गया। उन्होंने बताया कि छह साल की उम्र से ही उन्होंने यह तय कर लिया था कि उन्हें अपनी जिंदगी किस हिसाब से जीनी है। उन्होंने बताया, 'मैं हर दिन दो घंटे योगाभ्यास करता हूं। योग हमें तन और मन दोनों की शांति देता है। लोगों को हर दिन शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। इसके लिए सिर्फ चलना जरूरी नहीं है, बल्कि शरीर के बाकी अंगों का भी काम करना बहुत जरूरी है।'

व्यायाम के अलावा स्वामी शिवानंद संतुलित आहार भी लेते हैं जिसमें दाल और सब्जी तो होती ही हैं, कभी-कभी आलू चोखा भी खाते हैं। वह रोटियों की मात्रा दिन में दो और रात में भी सिर्फ दो ही रखते हैं। वह कहते हैं, 'स्वस्थ दिमाग के लिए स्वस्थ शरीर का भी रहना बहुत जरूरी है। जहां शरीर है वहां दिमाग है। यह दोनों एक दूसरे से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं।' वह योग और साधना ही है जिसने स्वामी शिवानंद को अब तक जीवित रखा है।

पढ़ें: बेहद आलीशान है सोनाक्षी सिन्हा का घर, अब तक नहीं देखी होंगी अंदर की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed