अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था। इसी के चलते शनिवार को उन्होंने ट्विटर छोड़ने का एलान कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया है। सुशांत के फैंस सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स नेपोटिज्म को लेकर कई सितारों को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। सोनाक्षी ने भले ही ट्विटर को अलविदा कह दिया हो लेकिन वो इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। लॉकडाउन में सोनाक्षी अक्सर अपने घर की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको सोनाक्षी के घर के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।
बेहद आलीशान है सोनाक्षी सिन्हा का घर, देखिए अंदर की ये खूबसूरत तस्वीरें
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की लाडली सोनाक्षी अपने माता पिता के साथ ही रहती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का ये घर मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है। सोनाक्षी के अलावा शत्रुघ्न के दो जुड़वा बेटे लव और कुश हैं।
सोनाक्षी का घर बेहद सिंपल और एथनिक रखा गया है। घर की फर्श वुडेन की है। लिविंग एरिया की इस तस्वीर में ब्राउन कलर के सोफे लगे हुए हैं। घर की ज्यादातर दीवारें सफेद रंग की हैं।
शूटिंग और काम से वक्त निकालकर सोनाक्षी अपने घर की छत पर वक्त बिताती हुईं। सोनाक्षी जब भी काम के सिलसिले में ज्यादा समय बाहर बिताती हैं तो अपने घर को बहुत मिस करती हैं।
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
सोनाक्षी सिन्हा की फिटनेस सभी के लिए प्रेरणा है। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन काफी बढ़ा हुआ था। वर्कआउट अब उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। ऐसे में सोनाक्षी के घर का ये खुला हुआ हिस्सा वर्कआउट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में मुकदमा दर्ज