मार्च में एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें सलमान खान की 'सिकंदर' से लेकर पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' रिलीज होगी। इस महीने बेहद ही शानदार और बड़े बैनर की फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इस फिल्मी पिटारे में आपके लिए क्या है खास।
2 of 6
द डिप्लोमैट
- फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
द डिप्लोमैट
द डिप्लोमैट एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जटिलताओं को दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन शिवम् नायर ने किया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम अहम भूमिका में नजर आएंगे। भूषण कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 7 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
3 of 6
केसरी वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
केसरी वीर
केसरी वीर 14 मार्च को रिलीज हो रही है। केसरी वीर का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इस फिल्म में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कानू चौहान फिल्म के निर्माता हैं।
4 of 6
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सिकंदर
सिकंदर एक बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें जबर्दस्त एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा, जिसे एआर मुरुगादॉस ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ रश्मिका मंदाना , काजल अग्रवाल , सत्यराज , शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका हैं। सिकंदर दुनिया भर के सिनेमाघरों में 28 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर के दिन रिलीज होने वाली है।
5 of 6
एल 2 एम्पुरान
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
एल 2 एम्पुरान
लुसीफर फिल्म की यह अगली कड़ी है, जिसे मोहनलाल के प्रशंसक लंबे समय से देखने के लिए उत्सुक हैं। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में भी मोहनलाल लूसिफर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। ‘लूसिफर’ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।