विक्की कौशल स्टारर और लक्ष्मण उतेकर डायरेक्टेड फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते भी अपना दमखम दिखा रही है। तीसरे हफ्ते में आकर ‘छावा’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानिए, ‘छावा’ की कुल कमाई और 18वें दिन इस फिल्म ने कितने रुपये बटोर लिए हैं।
2 of 5
फिल्म 'छावा' की अब तक की कमाई
- फोटो : अमर उजाला
18वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 18वें दिन लगभग 6.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह कमाई वीकएंड के मुकाबले कम है लेकिन फिल्म ‘छावा’ का कुल कलेक्शन शानदार है। इस फिल्म ने अब तक 464.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। फिल्म इसी तरह से कमाई करती रही तो जल्द ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से छू लेगी।
3 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया
तीसरे हफ्ते में कमाई के मामले में विक्की कौशल की फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया है। विक्की कौशल ने तीसरे हफ्ते में 60.10 करोड़ रुपये बटोर, जबकि तीसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे हफ्ते में आकर ‘स्त्री 2’ ने 48.75 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘बाहुबली 2’ ने तीसरे हफ्ते में 42.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म ‘छावा’ तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
4 of 5
फिल्म ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉय ऑफ मालेगांव’ और 'छावा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामने नहीं है बड़ी फिल्में
शुक्रवार को ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ जैसी छोटे बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। साथ ही इन फिल्मों का क्रेज भी दर्शकों के बीच नहीं देखा जा रहा है। ऐसे में ‘छावा’ के लिए तीसरे हफ्ते भी कोई कॉम्पिटिशन नहीं दिखा रहा है। यह फिल्म आसानी से अपना कलेक्शन बढ़ा सकती है। टैक्स फ्री होने का फायदा भी इस फिल्म को मिल ही रहा है।
5 of 5
'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। इन दोनों ही कलाकारों को दर्शकों ने काफी सराहा है।