साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों आयकर विभाग ने उनके घर पर छापेमारी की थी। जिसके बाद अब विजय को टैक्स चोरी के आरोपों और फाइनेंसर अंबू चेझियान के साथ संबंधों को लेकर विभाग ने समन भेजा है।
2 of 5
bags
- फोटो : social media
'बद्री' फिल्म फेम अभिनेता विजय के घर आयकर विभाग की छापेमारी टैक्स चोरी मामले को लेकर की गई थी। खबरें थीं कि छापेमारी में 77 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जब्त की गई। आयकर विभाग ने पांच फरवरी की सुबह एजीएस एंटरप्राइजेज की प्रॉपर्टीज पर छापा मारा था। इस वजह से विजय ने 'मास्टर' की शूटिंग बीच में ही रोक दी थी।
3 of 5
vijay
- फोटो : social media
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया था, 'हमें जानकारी मिली थी कि विजय ने 'बिगिल' के लिए बहुत बड़ी रकम कैश में ली है।' बता दें विजय वही अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी फिल्म 'बिगिल' के क्रू मेंबर्स को सोने की अंगूठी बांटी थी।
4 of 5
Vijay Thalapathy
- फोटो : social media
विजय ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। विजय को लोग विजय थालापथि के नाम से जानते हैं। उन्होंने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है। विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और निर्देशक हैं।
5 of 5
vijay
- फोटो : social media
विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम किया हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाती। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। 1992 में बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' रिलीज हुई।