फिल्म इंडस्ट्री में भाई-बहन की कुछ जोड़ी ऐसी है जो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन जोड़ियों में किसी का भाई एक्टर है तो किसी की बहन एक्ट्रेस हैं और कई भाई-बहन ऐसे भी हैं जो दोनों ही बॉलीवुड स्टार्स हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के खास मौके से पहले बात करेंगे उन 7 एक्ट्रेस की जिनके साधारण से दिखने वाले भाईयों की जो कमाई के मामले में बहनों से कम नहीं हैं..
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की। फिलहाल अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहीं प्रियंका चोपड़ा के भाई का नाम सिद्धार्थ है। प्रियंका के भाई ने स्विट्जरलैंड से शेफ की ट्रेनिंग ली है। बता दें कि प्रियंका ने भाई के लिए पुणे में पब लाउंज मगशॉट कैफे की ग्रैंड ओपनिंग रखी थी जिसकी देखरेख उनके भाई सिद्धार्थ ही करते हैं। ऐसे में इस कैफे से वह सालाना करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बड़े भाई कर्णेश शर्मा भले ही नेशनल क्रिकेट प्लेयर ना बन सके हों लेकिन अनुष्का की शादी तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से हुई है। बता दें कि कर्षेश बेंगलूरु रणजी टीम अंडर 19 की तरफ से खेले हैं और भारतीय नेवी में नौकरी भी कर चुके हैं। फिलहाल वह 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं जिसमें उन्होंने फिल्म एनएच 10 और फिलौरी बनाई है। कमाई के मामले में वह बहन अनुष्का से पीछे नहीं हैं।
बॉलीवुड में कुछ खास कमाल ना कर पाने वाली और प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा के दो भाई शिवांग और सहज हैं। बता दें कि सहज का खुद का कुकीज का बिजनेस है जिसमें वह सलाना करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। इसमें सहज का साथ उनकी बहन परिणीति देती हैं। दरअसल, परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है इसलिए उन्हें बिजनेस की अच्छी समझ है क्योंकि फिल्मों में आने से पहले वह बतौर मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव काम कर चुकी हैं।
बात करेंगे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की। उनके भाई का नाम आदित्य राय है जो कि एक मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं और उन्होंने फर्स्ट रनर अप रहीं मिस इंडिया श्रीमा राय से शादी रचाई है। इसके अलावा आदित्य फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं। आदित्य ने फिल्म 'दिल का रिश्ता' प्रोड्यूस की थी जिसमें उनकी बहन ऐश्वर्या संग एक्टर अर्जुन रामपाल मुख्य किरदार में थे।