{"_id":"5b80145542c792466049aa55","slug":"neha-dhupia-shares-baby-bump-pictures-with-husband-angad-bedi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Confirmed: प्रेग्नेंट हैं नेहा धूपिया, शादी के 3 महीने के बाद शेयर की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Confirmed: प्रेग्नेंट हैं नेहा धूपिया, शादी के 3 महीने के बाद शेयर की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia
पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने पैरेंट्स बनने की खबर को जल्द कंफर्म करने वाले हैं। मीडिया में दोनों की शादी के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। नेहा धूपिया ने अब आधिकारिक तौर पर ये घोषणा कर दी है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। नेहा ने पति अंगद बेदी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Trending Videos
neha dhupia
इन तस्वीरों में नेहा धूपिया अंगद बेदी की बाहों में हैं और अंगद बेदी उनके पेट की ओर इशारा कर रहे हैं। फोटो में नेहा धूपिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया ने इस फोटो के साथ मैसेज लिखा है "नई शुरुआत हो रही है...हम तीन...सतनाम वाहे गुरु।"
Here’s to new beginnings ... #3ofUs .... 🤰👼 #satnamwaheguruੴ
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
neha dhupia
इन तस्वीरें के साथ ही सभी कयासों पर विराम लग गया है। पिछले दिनों नेहा धूपिया ने कुछ फोटोज पोस्ट की थी। इन फोटोज में भी नेहा का बेबी बंप नजर आ रहा था लेकिन हर तस्वीर में नेहा अपना बेबी बंप छुपा लेती थी। हालांकि, उस वक्त इसे केवल कयास बताया जा रहा था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी को इस मौके पर सबसे पहले बधाई देने वालों में मलाइका अरोड़ा खान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
neha dhupia
बता दें इससे पहले हमने आपको नेहा की कुछ तस्वीरें दिखाई थी। जिसमें नेहा अपनी प्रेग्नेंसी छुपाती नजर आ रही थीं। इतना ही नहीं फेमिना मिस इंडिया 2018 के एक इवेंट में नेहा पति अंगद बेदी के साथ पहुंची थीं। यहां पर उनके बढ़े हुए वजन और फैटी फेस ने सबका ध्यान खींचा। आखिर इतने कम वक्त में नेहा एकदम से मोटी कैसे हो सकती हैं।
विज्ञापन
neha dhupia
बता दें कि नेहा और अंगद ने 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंगद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर झूठी है। जब भी हम फैमिली प्लानिंग करेंगे, तब सबसे पहले मैं मीडिया को इस बारे में बताऊंगा और आखिरकार वो घड़ी सामने आ गई है।