आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। एक लेखक, प्रोफेसर और थियेटर डायरेक्टर के साथ ही उनकी पहचान एक कैंसर सर्वाइवर के तौर पर भी है। उन्होंने अपनी जिंदगी से लेकर अपनी रचनाओं से लोगों को प्रोत्साहित किया है। इन दिनों लॉकडाउन के दौरान चारदीवारी में कैद होने के बावजूद वह एक रोचक ढंग से अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। दरअसल ताहिरा इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों के लिए 'लॉकडाउन टेल्स' नामक कहानियों की सीरीज लेकर आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के मौके पर भी उन्होंने रिश्तों से जुड़ी कहानी 'डेट नाइट' साझा की और सभी को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी।
बचपन में मां से इस वजह से रूठ जाती थीं ताहिरा कश्यप, 'लॉकडाउन टेल्स' के जरिए दे रही हैं खास संदेश
ताहिरा ने अपने इस 'लॉकडाउन टेल्स' की शुरुआत तीन अप्रैल से की थी। इस सीरीज की उनकी पहली कहानी का नाम 'छह फुट दूर' था। जिसके बाद उन्होंने 'नमक कम है', 'चॉकलेट आइसक्रीम', 'टिक टॉक', 'द फोन कॉल', 'द ऑरेंज ट्री', 'हाईवे', 'लिव इन', 'कोविड पॉजिटिव' और नवीनतम 'डेट नाइट' जैसी कहानियां साझा की हैं।
अपनी इन कहानियों को लेकर ताहिरा कहती हैं, 'मैं ईमानदारी और दिल से यह सब लिखती हूं। आश्चर्य की बात यह है कि मैं इससे पहले कभी भी मानव भाव से इतना ज्यादा जुड़ी हुई नही थी, जितना इस तरह से लॉकडाउन के समय में जुड़ गई हूं लेकिन यही मानवता है। जो भी चीजें हैं वह अपना रास्ता खुद ही ढूंढ़ लेती हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं लोगों तक ये अपनी कहानियों के जरिए पहुंचा रही हूं।'
View this post on Instagram
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
वहीं मदर्स डे को लेकर ताहिरा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया, 'मेरी मां (अनीता कश्यप) एक रॉकस्टार हैं। मुझे लगता है कि सभी अपनी मां के प्रति ऐसा ही सोचते हैं, क्योंकि मां हमें बहुत कुछ देती हैं। अपनी पूरी जिंदगी बदल देती हैं ताकि वह अपने बच्चे को एक बेहतर माहौल दे सकें। मैं अपने आपको खुशनसीब मानती हूं कि मुझे भी ऐसी ही परवरिश मिली है।'
ताहिरा आगे बताती हैं, 'मेरे माता-पिता दोनों ही काम करते थे। मेरी मां एक शिक्षाविद थीं। ऐसे बहुत मौके आए जब वह मेरे पास नहीं रहती थीं। मैं सोचा करती थी कि मेरी मां मेरे पास अपनी जॉब के कारण नहीं हैं। जिसके चलते मैं उनसे असंतोष भी जाहिर करती थी। लेकिन अब मेरा दिल उनके प्रति आभार से भर गया है क्योंकि अब मुझे एहसास हो गया है कि कामकाजी मां की जिंदगी काफी चुनौतीपूर्ण होती है। वह मेरी जिंदगी की प्रेरणस्रोत हैं।'
मदर्स डे पर करीना ने शेयर की बेटे संग 'क्यूट सेल्फी', बताया तैमूर के साथ हर दिन ऐसा ही होता है