आज मदर्स डे है। ऐसे में हर कोई मां को समर्पित इस खास दिन को मना रहा है। आम से लेकर खास व्यक्ति तक इस दिन अपनी मां को याद कर रहा है। वहीं बात करें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की तो सेलेब्स भी इस खास दिन को खास तरीके से मना रहे हैं। सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी मां के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी इस मौके पर एक तस्वीर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ साझा की है।
मदर्स डे पर करीना ने शेयर की बेटे संग 'क्यूट सेल्फी', बताया तैमूर के साथ हर दिन ऐसा ही होता है
दरअसल अभिनेत्री करीना कपूर खान जब से सोशल नेटवर्किंग साइट 'इंस्टाग्राम' पर आई हैं तभी से करीना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। करीना आए दिन कोई ना कोई पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस पसंद भी करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने मदर्स डे के मौके पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है।
करीना ने बेटे तैमूर अली खान के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में तैमूर बेहद ही क्यूट तरीके से पोज दे रहे हैं। करीना और तैमूर दोनों ही तस्वीर में जुबान निकाल कर कैमरे की तरफ चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'इससे काफी हद तक मेरे मदर्स डे का अंदाजा लगाया जा सकता है, खैर टिम के साथ हर दिन। हैप्पी मदर्स डे'।
This pretty much sums up mother's day and well... every other day with Tim ❤️😂 #HappyMothersDay
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
तैमूर और करीना की इस प्यारी सी तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना और तैमूर के फैंस एक तरफ तो इस मां बेटे की जोड़ी के कायल हो रहे हैं। तो वहीं तैमूर अली खान की क्यूटनेस की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
गौरतलब है कि करीना कपूर खान अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। वैसे भी तैमूर अली खना की फैन फॉलोइंग बचपन से ही अपने माता-पिता की ही तरह है। तैमूर के फैंस उनकी नई-नई तस्वीरें देखना भी पसंद करते हैं।