वर्ष 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अभिनय की दुनिया में आगाज करने वाले अभिनेता इमरान खान पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, उनके फैंस को आज भी उनके कमबैक का इंतजार है और जब-तब वह एक्टर से इसे लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। इमरान खान से जब फिल्मों में वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने वापसी का संकेत तो दिया, लेकिन साथ ही एक शर्त रख दी।
Imran Khan: एक्टिंग की दुनिया में लौटने की तैयारी में इमरान खान, मगर फैंस के सामने एक्टर ने रखी यह शर्त
दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उनके पोस्ट पर एक फैन ने इमरान खान के कमबैक को लेकर कमेंट किया था। फैन ने लिखा, 'जीनत जी ने भी कमबैक कर लिया, पता नहीं मेरा इमरान कब करेगा।' दिलचस्प बात यह है कि फैन के इस कमेंट पर इमरान खान ने प्रतिक्रिया दी और ऐसा जवाब दिया, जो उनके चाहने वालों की खुशी बढ़ा देगा।
Welcome 3: 'वेलकम 3' में हुई इस पॉपुलर एक्टर की एंट्री! अक्षय कुमार संग फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
इमरान खान ने कमेंट लिखा, 'चलो अदिति, इसे इंटरनेट पर छोड़ देते हैं... 1 मिलियन लाइक्स और मैं वापसी करूंगा'। इतना ही नहीं इमरान ने जीनत अमान का एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने अपनी स्टोरी पर उनका पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जीनत जी से नोट्स ले रहा हूं कि कमबैक कैसे करें'! इमरान खान का कमेंट देखने के बाद फैंस का उत्साह चरम पर है।
बता दें कि इमरान खान रिश्ते में बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे हैं। डेब्यू फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के अलावा इमरान 'कट्टी-बट्टी', 'किडनैप', 'लक', 'आई हेट लव स्टोरी' और 'एक मैं और एक तू' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।
Nitin Desai: अपने स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई, आत्महत्या की आशंका
इमरान खान ने एक्टिंग के बाद निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन वह इसे आगे नहीं बढ़ा पाए। इमरान ने वर्ष 2018 में एक शॉर्ट फिल्म 'मिशन मार्स कीप वॉकिंग इंडिया' का निर्देशन किया था। लेकिन, उनका खास जादू नहीं चल सका। अब देखना दिलचस्प होगा कि एक्टर पर्दे पर कब वापसी करेंगे!
Zinda Banda: आदाब, वसीम साब! मैं शाहरुख बोल रहा हूं, आपके शेर में बस थोड़े से बदलाव की इजाजत चाहता हूं...