बोल्ड फोटोशूट कराने के बाद रणवीर सिंह काफी चर्चा में हैं। फोटोशूट कराने के बाद अभिनेता का कई लोगों ने विरोध किया तो बहुत से फैंस से उसे सही बताया। हालांकि रणवीर को लेकर जो अपडेट सामने आ रहा है, उसे जानने के बाद अभिनेता के फैंस खुशी से फूले नहीं समाएंगे। कपिल देव के करियर को बड़े पर्दे पर फिल्म 83 के माध्यम से दिखाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट एक्टर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। शानदार परफॉर्मेंस के जरिए अभिनेता ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Ranveer Singh: ऑस्ट्रेलिया में लहराया देश का परचम, IIFM में रणवीर सिंह ने जीता बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:29 PM IST
सार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन