अबू धाबी के यस द्वीप पर आयोजित होने वाला आईफा अवार्ड्स 2022 इवेंट स्थगित हो गया है। इस बार इवेंट में बॉलीवुड सितारों का मेला लगने वाला था। शो के लिए सेलेब्स काफी समय से तैयारियों में जुटे थे। बता दें कि यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में यह अवॉर्ड स्थगित कर दिए गए हैं। आईफा इवेंट में कई सितारे प्रस्तुति देने के लिए बेकरार थे। इवेंट के लिए टिकटो की बिक्री भी हो चुकी थी। मगर अब ऐन वक्त में इवेंट का स्थगित होना जाहिर सी बात है कि सितारों के लिए भी निराशा की बात है। कई सितारों ने अपने व्यस्त शेड्यूल से इवेंट के हिसाब से अपनी डेट्स निकाल रखी थीं। इवेंट में परफॉर्म करने वाले सितारों को अब नई तारीखों के हिसाब से वक्त निकालने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कौन-से सितारे दे रहे थे मंच पर प्रस्तुति।
IIFA Awards 2022: मार्च से मई तक दो बार स्थगित हो चुके आईफा अवॉर्ड्स, इन बॉलीवुड सितारों के सामने आई डेट्स की मुसीबत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 15 May 2022 01:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
