बॉलीवुड में लगातार 15 सुपरहिट फिल्म देने वाली जोड़ी के बीच में अब दरार आ चुकी है। हम यहां पर बात कर रहे हैं एक्टर गोविंदा और डायरेक्ट-प्रोड्यूसर डेविड धवन की जोड़ी के बारे में। इन दोनों की जोड़ी 90 के दशक की हिट जोड़ी रही। लेकिन अब इनके बीच में सबकुछ पहले जैसा नहीं रहा है। इस बात को खुद गोविंदा ने दिल्ली में कही।
{"_id":"5ba25b1f867a557ff306d50c","slug":"i-might-not-reunite-with-david-dhawan-says-govinda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगातार 15 हिट फिल्में देने वाली जोड़ी के बीच 29 साल बाद आई दरार, वजह बेहद मामूली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लगातार 15 हिट फिल्में देने वाली जोड़ी के बीच 29 साल बाद आई दरार, वजह बेहद मामूली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
गोविंदा और डेविड धवन
fryday
गोविंदा इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'फ्राई डे' का प्रमोशन करने दिल्ली आए हुए हैं और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं शायद ही अब डेविड के साथ काम कर पाऊंगा। दरअसल गोविंदा ने धवन से एक फिल्म को लेकर बात की थी लेकिन धवन के जवाब ने गोविंदा का दिल ही तोड़ दिया।
chasme baddoor
इन दोनों की सालों पुरानी दोस्ती टूटने के पीछे कि वजह दरअसल यह है कि धवन ने एक फिल्म बनाई, जिसका नाम है 'चश्मे बद्दूर'। जबकि इसका विषय गोविंदा ने उन्हों सुनाया था, लेकिन उन्होंने किसी और के साथ यह फिल्म बनानी शुरू कर दी। बस फिर क्या था यहीं से यह सुपरहिट जोड़ी आज टूटने के कगार पर जा पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
govinda
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि मेरे सेक्रेटरी ने धवन से एक फिल्म के लिए संपर्क किया था, इस पर धवन ने उनसे कहा कि गोविंदा से कहो कि उसने बहुत सवाल करना शुरू कर दिया है। फिल्म में चाहे उसे जो भूमिका दी जा रही हो, उसे बस वही करना चाहिए।' उनकी यह बातें सुनकर मुझे काफी दुख हुआ है।
विज्ञापन
ताकतवर
गौरतलब है कि धवन और गोविंदा की जोड़ी ने बॉलीवुड को 'शोला और शबनम', 'हीरो नंबर-1', 'कूली नंबर-1' , 'दूल्हे राजा' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इन दोनों ने आखिरी बार फिल्म 'पार्टनर' (2007) में एक साथ काम किया था। कमाल की बात यहा कि धवन की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म साल 1989 में 'ताकतवर' थी और इसमें गोविंदा ही उनके लीड हीरो थे।