रियालटी शो बिग बॉस हर साल की तरह इस साल भी हिट है। शो में हर दिन कुछ न कुछ नया मासाला देखने को मिल रहा है। शो के दूसरे ही दिन से कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया है। जहां एक और खान सिस्टर्स घर में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज श्रीसंथ अपने आपा खोते हुए दिखाई दिए।
एक टास्क में तो उन्हें भजन गायक अनूप जलोटा से हार का समाना करना पड़ा। जलोटा ने किचन एक्टिविटी के मामले में श्रीसंथ को चित्त कर दिया। दरअसल इस साल के सभी घरवाले पिछले सीजन में विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे की तरह खुद को किचन स्टार बनाकर घर में सबका चहेता बनना चाहते हैं। अनूप जलोटा और श्रीसंथ भी कुछ ऐसा ही करना चाहते थे।
शो के दूसरे दिन सभी घरवालों ने फैसला लिया कि वह अपना-अपना खाना खुद बनाएंगे, जिसके बाद श्रीसंथ और अनूप जलोटा अपना खाना बनाने लगे, जहां श्रीसंथ अपने लिए एक रोटी भी नहीं बना पाए, वहीं जलोटा ने कुछ ही मिनट में अपने लिए एक लच्छेदार पराठा बना लिया।
आपकों बता दें की शो के दूसरे दिन सभी कंटेस्टेंस एक- दूसरे पर हावी होते दिखाई दिए। जहां खान सिस्टर्स सभी घरवालों से उनका काम पूछती दिखाई दीं। तो वहीं दीपिका ने उनकी बात का जवाब देते हुए कहा कि वो उनको यह बताने के लिए बाध्य नहीं है कि उन्होंने क्या काम किया है।