बिजली का बिल देखकर ना केवल आम आदमी बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी तगड़ा झटका लग रहा है। बीते दिनों तापसी पन्नू, रेणुका शहाणे, डिनो मोरियो सहित कई सितारों ने बढ़े बिजली का बिल देखकर सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की। अब इसी कड़ी में हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट किया है।
2 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
हुमा कुरैशी को बिजली का बिल का झटका लगा है। हुमा का पिछले महीने का बिजली का बिल छह हजार था जबकि इस महीने 50 हजार रुपये बिल आया है। ये देखकर हुमा भी हैरान रह गईं और उन्होंने एक ट्वीट कर इसकी शिकायत की।
3 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : सोशल मीडिया
हुमा कुरैशी ने ट्वीट कर लिखा, 'ये नई बिजली दरें क्या हैं? पिछले महीने मैंने छह हजार का बिल चुकाया। इस महीने 50 हजार? क्या है ये नया प्राइस सर्ज?'
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले तापसी पन्नू के घर का बिजली का बिल 36 हजार रुपये आया। ट्विटर पर बिल की कॉपी साझा करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा था, 'तीन महीने ही लॉकडाउन के हुए हैं और मैं यह सोच रही हूं कि ऐसे कौन से उपकरण मैंने इस्तेमाल कर लिए या खरीदे हैं कि इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। आप किस तरह बिजली का बिल बना रहे हैं?'
5 of 5
रेणुका शहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
रेणुका शहाणे ने भी बिजली के बिल को लेकर ट्वीट किया था कि 'मेरा बिजली का बिल मई आठ को 5,510 रुपये आया, वहीं जून में मेरा बिल 29,700 रुपये आया। उस बिल में आपने मई और जून दोनों का जोड़ दिया लेकिन आपने उस बिल में मेरा मई का बिल 18,080 रुपये दिखाया है। मेरा बिल 5510 रुपये से 18,080 रुपये कैसे हो गया?'
कार्तिक आर्यन ने साझा की 12 साल पुरानी तस्वीर, अभिनेत्री से मिलने के लिए की थी ऐसी हरकत