फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिलेशनशिप, लव लाइफ से लेकर ब्रेकअप पर खुल कर बात की।
हुमा ने फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान बताया कि रियल लाइफ में वह बेहद ही रोमांटिक हैं। जब उनसे उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने बताया कि वह शायद मेरा क्रश था। हम दोनों के स्कूल बदल जाने के बाद मैंने उस से इस बात का इजहार किया था। अपने ब्रेकअप के बारे में हुमा ने बताया कि ब्रेकअप के बाद वह दो दिन तक रोती रहीं।
हुमा ने माना, टाइम के साथ वह और भी ज्यादा रोमांटिक हो गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं, इसके जवाब में उन्होंने बताया, मुझे वो लड़के पसंद आते हैं जो मुझे हंसा सकें और वो जिनमें से अच्छी खुशबू आती हो।
परफेक्ट डेट के बारे में पूछे जाने पर हुमा ने बताया, 'मेरे लिए परफेक्ट डेट वो होगी जब मैं किसी के साथ टीवी देखते देखते ऊब जाऊं जिसके बाद फिर हम एक साथ खाना बनाने लगे... यहां तक कि हमने बहुत बुरा खाना बनाया हो और इसके बाद भी हम बोलें 'हम्म ... यह अच्छा है।'