{"_id":"6a47c451ea70b73a7409c1bd","slug":"huma-qureshi-baby-do-die-do-gets-a-rough-start-at-box-office-collection-day-1-2026-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby Do Die Do: ‘बेबी डू डाई डू’ की बेहद खराब रही शुरुआत! महज लाखों में की कमाई; जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baby Do Die Do: ‘बेबी डू डाई डू’ की बेहद खराब रही शुरुआत! महज लाखों में की कमाई; जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:55 PM IST
सार
Baby Do Die Do Box Office Collection Day 1: आज सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ के अलावा हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ भी रिलीज हुई है। जानिए फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
हुमा कुरैशी आखिरी बार फिल्म ‘सिंगल सल्मा’ में नजर आईं थी, जो अक्टूबर 2025 में रिलीज हुई थी। अब वो फिर से एक हिंदी डार्क-कॉमेडी और एक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ वापस आ गई हैं। जानिए उनकी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
2 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
‘बेबी डू डाई डू’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन बेहद खराब रहा है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने केवल 23 लाख का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से ‘बेबी डू डाई डू’ की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही है और ये फिल्म ज्यादा दर्शकों को नहीं लुभा पाई है।
3 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू'
- फोटो : सोशल मीडिया
असफल फिल्मों में शामिल होगी ‘बेबी डू डाई डू’?
हुमा कुरैशी की पिछली 5 फिल्में भी खास कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं ‘बेबी डू डाई डू’ भी पहले दिन केवल लाखों में कमाई कर पाई है।
ग्राफिक्स की मदद से देखिए हुमा कुरैशी की पिछली 5 फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन-
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
फिल्म के बारे में
एक हिंदी डार्क-कॉमेडी और एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। हुमा कुरैशी ने इसमें एक डेफ-म्यूट यानी सुन और बोल नहीं सकने वाली महिला की मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है और इसमें सिकंदर खेर और चंकी पांडे भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अल्फा
- फोटो : एक्स
इन फिल्मों से है टक्कर
इन दिनों कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, जो 'बेबी डू डाई डू' को टक्कर देंगी। आज इस फिल्म के साथ रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का भी लोगों में काफी क्रेज है। अल्फा, 'बेबी डू डाई डू' को कड़ी टक्कर देने वाली है। इसके अलावा 'वेलकम टू द जंगल' और 'कॉकटेल 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। ये फिल्में भी 'बेबी डू डाई डू' के सामने चुनौती हो सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।