एक समय ऐसा था जब ऋतिक रोशन और सुजैन खान के रिश्ते की मिसाल दी जाती थी। दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक थे लेकिन उनके अचानक अलग होने की खबर ने सबको चौंका दिया। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए।
ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- 'यह है सुजैन, मेरी सबसे...'
ऐसी खबरें भी आई थी कि हो सकता है दोनों फिर से शादी कर लें। ऋतिक और सुजैन ने अलग होने के बाद भी ये साबित किया कि बच्चों की क्वालिटी पैरेंटिंग के लिए उन दोनों से अच्छा कोई नहीं हो सकता। दोनों पहले की तरह ही अपने बच्चों के साथ हॉलीडे मनाने भी जाते हैं।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on