{"_id":"5a86d4eb4f1c1bff388b8675","slug":"hrithik-roshan-super-30-and-emraan-hashmi-cheat-india-will-release-on-republic-day-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक की 'सुपर 30' को टक्कर देगी इस एक्टर की फिल्म, एक साथ होंगी रिलीज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक की 'सुपर 30' को टक्कर देगी इस एक्टर की फिल्म, एक साथ होंगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan and emraan
बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी आखिरी बार बॉक्स ऑफिस पर 'बादशाहों' फिल्म में नजर आए थे। तो वहीं इस बार वह अपनी एक और फिल्म 'चीट इंडिया' लेकर एकदम तैयार है। इमरान ने इस फिल्म से जुड़ा सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया है जिससे ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' के लिए राह मुश्किल जरूर हो सकती है।
Trending Videos
super 30
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' फिल्म पहले इस साल के आखिर में यानी कि 23 नवंबर को रिलीज होनी वाली थी। इसी बीच करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म को रिलीज करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद ऋतिक ने अपनी फिल्म की तारीख 25 जनवरी 2019 कर दी।
Emraan Hashmi
वहीं अब इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'चीट इंडिया' की तारीख बदलकर 25 जनवरी कर ली है। इस बात की जानकारी इमरान ने ट्विटर पर दी। इमरान हाशमी ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'टी सीरीज भूषण कुमार, इमरान हाशमी फिल्म्स और एंटरटेनमेंट ड्रामा 'चीट इंडिया' 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।'
T-Series’ Bhushan Kumar,Emraan Hashmi Films & Ellipsis Entertainment's drama, "CHEAT INDIA", to release worldwide on January 25,2019.
— emraan hashmi (@emraanhashmi) February 16, 2018
Featuring : Emraan Hashmi,directed by Soumik Sen,produced by Bhushan Kumar, Krishan Kumar, Parveen Hashmi, Tanuj Garg, Atul Kasbekar.
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan
दिलचस्प बात यह है कि इमरान हाशमी की फिल्म पहले फरवरी 2019 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया। इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया' फिल्म शिक्षा प्रणाली पर आधारित है। ऐसे में दर्शकों को ऋतिक और इमरान की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।