{"_id":"5a51acf94f1c1b346f8b565b","slug":"hrithik-roshan-learning-bihari-accent-for-super-30-coaching-chief-anand-kumar-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड को छोड़ ऋतिक में जागा बिहार का प्यार, इस खास वजह से सीख रहे भोजपुरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड को छोड़ ऋतिक में जागा बिहार का प्यार, इस खास वजह से सीख रहे भोजपुरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों ऐसे काम में बिजी हैं जिसे जानने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। रोजाना इस खास काम को करने के लिए उन्होंने अपने रूटीन से 2 घंटे बुक कर लिए है। यहां तक की वो इन स्पेशल क्लास के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं कि उन्हें अपने लिए भी समय नहीं मिल रहा है।
Hrithik Roshan
खबरों की मानें तो ऋतिक इन दिनों बिहार के रहने वाले आनंद कुमार की बॉयोपिक की तैयारियों में जुटे हैं। जिसके लिए वो रोजाना 2 घंटे भोजपुरी भाषा की क्लास ले रहे हैं। उन्हें ये क्लास भोजपुरी भाषा का जानकार शख्स दे रहा है।
पढे़ं- B'day Special: बचपन से शाकाहारी हैं इरफान खान, धर्म बदलने को हो गए थे तैयार
पढे़ं- B'day Special: बचपन से शाकाहारी हैं इरफान खान, धर्म बदलने को हो गए थे तैयार
Hrithik Roshan
हाल ही में आनंद ने फेसबुक पर एक पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें ऋतिक उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ आनंद ने लिखा - 'अभी मुंबई से पटना वापस आ गया हूं। लेकिन जो कल मुलाकात ऋतिक रोशन के साथ हुई, सच में उसे भुला पाना मेरे लिए संभव नहीं है। अपने घर बुला कर जो सम्मान ऋतिक जी ने दिया उससे लगा कि वे एक अच्छे कलाकार के साथ-साथ विशाल हृदय के मालिक भी हैं ।शुक्रिया ऋतिक जी आप का।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan
आपको बता दें आनंद कुमार 'सुपर 30' के नाम से पटना में कोचिंग चलाते हैं जिसके जरिए वो हर साल करीब 30 छात्रों को आईआईटी पहुंचा चुके हैं। इस काम के लिए उन्हें राष्ट्रपति से अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इस फिल्म का प्रोड्क्शन फैंटम फिल्मस और रिलायंस इंटरटेनमेंट के पास है। विकास बहल इससे पहले 'क्वीन' फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं।
पढ़ें- 10 लाख रुपए में अपनी ये कीमती चीज बेच देंगी श्रीदेवी, आप भी खरीद सकते हैं
पढ़ें- 10 लाख रुपए में अपनी ये कीमती चीज बेच देंगी श्रीदेवी, आप भी खरीद सकते हैं