10 लाख रुपए में अपनी ये कीमती चीज बेच देंगी श्रीदेवी, आप भी खरीद सकते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पेंटिंग की शरुआती कीमत 10 लाख रुपए रखी गई है। श्रीदेवी की जो पेंटिंग नीलाम होगी वो सोनम कपूर की है। सोनम ने फिल्म 'सांवरिया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। तब श्रीदेवी ने सोनम के उसी लुक को अपनी पेंटिंग में उकेर दिया था।
पढ़ें- बिना फिल्में किए ही इतने महंगे शौक रखते हैं सलमान के जीजा, घर के किराए से ज्यादा है चप्पल की कीमत
इसके अलावा माइकल जैकसन की भी एक पेंटिंग नीलाम होगी। श्रीदेवी ने माइकल जैक्सन की याद में उनकी भी एक खूबसूरत पेंटिंग बनाई थी। ये उनकी पसंदीदा पेंटिंग है। इस पेंटिंग की कीमत 8 लाख रुपए रखी गई है।
पढ़ें- PHOTOS: फीस बढ़ाते ही ऐश ने खरीदा 21 करोड़ का बंगला, स्विमिंग पूल एरिया देख दिमाग हिल जाएगा
श्रीदेवी कई सालों से पेंटिंग करती आ रही हैं। ये उनका पसंदीदा टाइमपास है। साल 2010 में इंटरनेशनल आर्ट हाउस ने उनकी कुछ पेंटिंग्स की नीलामी के लिए उनसे संपर्क किया था। लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हुई थीं।
अब श्रीदेवी की ये पेंटिंग एक सामाजिक कार्य के लिए नीलाम हो रही है। इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा रखी गई है। बता दें इन दिनों श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के करियर में उनकी मदद कर रही हैं। जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।