{"_id":"5e9051c48ebc3e7693222c3e","slug":"hrithik-roshan-fat-to-fit-journey-in-the-video-titled-kabir-and-beyond-thanked-tiger-shroff-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO:'सुपर 30' के बाद ऋतिक ने 'वॉर' के लिए खुद को ऐसे किया था फिट, जानें क्यों टाइगर श्रॉफ को कहा शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO:'सुपर 30' के बाद ऋतिक ने 'वॉर' के लिए खुद को ऐसे किया था फिट, जानें क्यों टाइगर श्रॉफ को कहा शुक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 10 Apr 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पूरी दुनिया में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड नाम से मशहूर सिर्फ अपनी एक्टिंग और डांस के लिए ही नहीं बल्कि अपनी शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी पहली फिल्म से ही ऋतिक ने खुद को काफी फिट रखा और वक्त के साथ ही साथ ये फिटनेस भी बढ़ती चली गई। लेकिन फिल्म सुपर 30 के लिए ऋतिक को अपना वजन बढ़ाना पड़ा और उसके बाद रिलीज हुई फिल्म वॉर के लिए ऋतिक को वापस फिट होना पड़ा। लेकिन फैट टू फिट का ये सफर ऋतिक के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। ऋतिक ने खुद अपनी फिटनेस जर्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
2 of 5
Super 30
- फोटो : Social Media
12 जुलाई 2019 को ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया था। फिल्म में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की जर्नी दिखाई गई थी। ऐसे में अपने आप को आनंद के किरदार में ढालने के लिए ऋतिक ने वजन बढ़ाया।
3 of 5
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुपर 30 के बाद यशराज बैनर की फिल्म वॉर, 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ ही टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 317.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में एक बार फिर ऋतिक रोशन का ग्रीक गॉड अवतार देखने को मिला। फिल्म में ऋतिक के किरदार का नाम कबीर था।
अब बात करते हैं ऋतिक रोशन के वायरल वीडियो की तो सुपर 30 के शूट खत्म होने से वॉर का शूट शुरू होने के बीच ऋतिक रोशन ने कैसे खुद को छह महीने फिट किया, वीडियो यही दिखाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक बता रहे हैं कि उनको बैक पेन के साथ ही साथ स्लिप डिस्क का भी प्रॉब्लम है। लेकिन वो हार नहीं मानते हैं और आखिरकार वापस पुराने फिट अवतार में आ ही जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
hrithik roshan
- फोटो : amar ujala
वीडियो में ऋतिक कहते हैं कि, 'मुझे वापस अपने पुराने में रूप में आने के लिए किसी मकसद की जरूरत थी, तो ऐसे में टाइगर श्रॉफ मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं थे। ये मेरे लिए बहुत बहुत मुश्किल था। लेकिन बस उस एक दिन के लिए मैं हर दिन मेहनत करता रहा।' गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ भी अपने डांस के साथ ही साथ अपनी दमदार बॉडी के लिए फेमस हैं। ऐसे में जब ऋतिक पर्दे पर टाइगर के साथ दिखते तो वो खुद को किसी भी कीमत पर कम नहीं रखना चाहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।