ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर पब्लिक प्लेस पर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। दोनों को नीता और मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में भी साथ स्पॉट किया गया था। अब अपने स्टाइलिश लुक के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले ऋतिक रोशन एकबार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता को लेकर ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने सबा के लिए मुंबई में 50 करोड़ का आशियाना खरीदा है।
2 of 5
ऋतिक रोशन- सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक और सबा का रिश्ता पिछले काफी कम वक्त में मजबूत हो गया है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर ही साथ ने नजर आते रहते हैं। ऋतिक और सबा कभी घूमते हुए तो कभी पब्लिकली किस करते हुए भी दिख जाते हैं। हालांकि अपने अफेयर की खबरों को दोनों ने कभी भी ऑफिशियल नहीं किया है। अब एक इंस्टाग्राम पेज पर यह खबर वायरल हो रही है कि ऋतिक ने सबा के साथ रहने के लिए 50 करोड़ का मुंबई में घर खरीदा है।
इसे भी पढ़ें- Rajpal Yadav: पत्रकार की भूमिका निभाकर उत्साहित दिखे राजपाल, बोले, फिल्म ‘कटहल’ मुझे धोखे से मिल गई
3 of 5
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इससे पहले भी ऋतिक के सबा के लिए घर खरीदने की खबरें सामने आ चुकी हैं। जिसमें कहा गया था कि ऋतिक और सबा एकसाथ रहने के लिए शिफ्ट हो गए हैं। उस वक्त कहा जा रहा था कि ऋतिक ने सबा को 100 करोड़ का घर गिफ्ट किया था, जिसमें तीन फ्लोर हैं और वह जुहू-वर्सोवा रोड पर स्थित है।
4 of 5
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ऋतिक रोशन इन खबरों का खंडन भी किया था। उन्होंने कहा था कि, 'यह सब झूठ है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। माना कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं चर्चा का विषय रहूंगा, लेकिन अच्छा ये होगा कि हम गलत खबरों से दूरी बनाए रखें।' बता दें कि ऋतिक और सबा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर ट्रोल भी होते रहे हैं।
5 of 5
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें ऋतिक रोशन बहुत जल्द फाइटर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आखिरी बार अभिनेता को सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा में देखा गया था।