बीते दिन होली के त्योहार की रौनक हर तरफ देखने को मिली। ऐसे में कई सितारों के घर भी होली की धूम देखने को मिल रही है। सभी सितारे होली के रंग में डूबे दिखाई दिए। बच्चन परिवार में भी जमकर होली का जश्न मनाया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या ने अपनी होली की छुट्टियों का खूब आनंद उठाया। परिवार के साथ होली मनाने के बाद अपने दोस्तों के साथ होली खेली।
Holi 2024: परिवार के साथ होली खेलने के बाद ऐश्वर्या-अभिषेक ने दोस्तों संग की मस्ती, बेटी आराध्या भी आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:02 AM IST
सार
तीनों पहले श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा के साथ होलिका दहन के लिए अमिताभ बच्चन और जया के साथ शामिल हुए। इसके बाद कपल ने शाम तक होली का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन