विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। फिल्म दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। यह फिल्म शिवाजी सावंत के उपन्यास छावा पर आधारित है। यह पहला मौका नहीं है जब कोई उपन्यास पर बनी फिल्म टिकट खिड़की पर सफल रही है। इससे पहले भी कई फिल्में दर्शकों को पसंद आ चुकी हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Fight Against Obesity: पीएम मोदी ने इन कलाकारों को ही क्यों किया नॉमिनेट? मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल
2 of 6
राजी (आलिया भट्ट)
- फोटो : सोशल मीडिया
राजी
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' का निर्देशक मेघना गुलजार ने किया था। यह फिल्म 'कॉलिंग सहमत' नाम के उपन्यास पर आधारित थी। इसे हरिंदर सिक्का ने 2008 में लिखा था। यह फिल्म भारतीय जासूस सहमत की कहानी है, जो पाकिस्तान में अपने देश के लिए जासूसी करती है। आलिया भट्ट की दमदार भूमिका और फिल्म की सशक्त कहानी की वजह से दर्शकों और समीक्षकों ने इसे खूब सराहा था।
Talat Mahmood: नूतन-सुरैया जैसी पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ फिल्म करके भी फ्लॉप रहे, फिर गायकी से बनाया नाम
3 of 6
देवदास
- फोटो : सोशल मीडिया
देवदास
शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास 'देवदास' (1917) पर आधारित इसी नाम से संजय लीला भंसाली ने साल 2002 में फिल्म बनाई थी। फिल्म एक प्रेम कहानी थी, जो नशे में डूबे और असफल प्रेमी के जीवन के बारे में थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत और शाही सेट डिजाइन ने इसे एक कल्ट फिल्म बना दिया।
4 of 6
थ्री इडियट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
थ्री इडियट्स
साल 2009 में आई फिल्म 'थ्री इडियट्स' भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' पर आधारित यह फिल्म भारतीय शिक्षा व्यवस्था और छात्रों पर पड़ने वाले सामाजिक दबाव को दिखाती है। इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने शानदार एक्टिंग की थी।
5 of 6
काय पो छे
- फोटो : यूट्यूब
काय पो छे
यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर आधारित थी। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जो अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को लेकर संघर्ष करते हैं। गुजरात के बैकड्रॉप पर आधारित यह फिल्म दोस्ती, प्यार और विश्वास के रिश्ते को बयां करती नजर आई थी।