टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली हिना खान अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह अपने फोटोशूट को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, हिना खान ने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
2 of 5
हिना खान
- फोटो : Instagram
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद हॉट तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीरों में उन्होंने ब्लैक शिमरी कोट पैंट में पहना हुआ है। यह लुक उनपर वाकई शानदार लग रहा है। दरअसल, अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर बताया है कि उन्हें 2021 का सबसे पहला अवार्ड मिला है, जो टाइम्स पावर वुमेन अवार्ड है।
3 of 5
हिना खान
- फोटो : Instagram
इस आउटफिट में हिना ने अपनी कई सारी फोटोज अलग-अलग पोज में शेयर की है। हर तस्वीर में वो कमाल की लग रही है। उनका मेकअप भी उनपर काफी सूट कर रहा है। उनके फैंस को भी अभिनेत्री का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'हॉटेस्ट क्वीन। वहीं एक ने लिखा है- सना खान से कुछ सीखो। बता दें सना खान ने इस्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है।
'
4 of 5
हिना खान
- फोटो : Instagram
कभी टीवी की 'संस्कारी बहू' की छवि रखने वालीं हिना खान की गिनती अब मोस्ट स्टाइलिश आइकन में होती है। हिना खान ने स्टार प्लस पर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से डेब्यू किया था।
5 of 5
हिना खान
- फोटो : Instagram
2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' प्रसारित हुआ। इसमें हिना खान ने अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभाया था। आठ साल इस शो को करने के बाद नवंबर 2016 में उन्होंने इसे छोड़ दिया। इसके बाद हिना खान ने 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था। यह शो उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित हुआ। 'बिग बॉस' से हिना की छवि एक ग्लैमरस अभिनेत्री की बन गई।