{"_id":"6ab7a2815b20d04009073385","slug":"rise-and-fall-season-2-celebrities-face-price-pool-game-in-inaugural-episode-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राइज एंड फॉल 2: सहवाग के शो में पहले ही दिन मचा घमासान, पैसे के लिए सेलेब्स ने चुनी दोस्ती या दुश्मनी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राइज एंड फॉल 2: सहवाग के शो में पहले ही दिन मचा घमासान, पैसे के लिए सेलेब्स ने चुनी दोस्ती या दुश्मनी?
Sat, 26 Sep 2026 04:17 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:17 PM IST
सार
Rise and Fall Season 2 Opening Episode: ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी है। शो के पहले एपिसोड में 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के सामने ऐसा गेम रखा गया, जिसमें उन्हें पैसे, दोस्ती और शो में टिके रहने के बीच चुनाव करना पड़ा।
विज्ञापन
राइज एंड फॉल सीजन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
‘राइज एंड फॉल’ शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। पहले ही गेम में कंटेस्टेंट्स को तीन अलग-अलग शुरुआती रकम दी गईं। किसी के पास 4 लाख रुपये थे, किसी के पास 3.5 लाख रुपये और किसी के पास सिर्फ 75 हजार रुपये।
गेम का नियम था कि दो कंटेस्टेंट अपनी रकम जोड़कर तीसरे कंटेस्टेंट पर भारी पड़ सकते थे। इसके बाद दोनों को पेंटहाउस में जाने का मौका मिलता, जबकि तीसरे कंटेस्टेंट को बेसमेंट में भेज दिया जाता।
करण पटेल, निहारिका तिवारी और सिवेत तोमर
पहले राउंड में करण पटेल, निहारिका तिवारी और सिवेत तोमर आमने-सामने आए। करण के पास 75 हजार रुपये थे, जबकि निहारिका के पास 4 लाख और सिवेत के पास 3.5 लाख रुपये थे। दोनों ने करण को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
आखिर में करण ने सिवेत के साथ हाथ मिला लिया और निहारिका को बेसमेंट में जाना पड़ा।

'राइज एंड फॉल सीजन 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप और राज ग्रोवर
इसके बाद शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप और राज ग्रोवर की बारी आई। शहजाद के पास 4 लाख रुपये, मनीष के पास 3.5 लाख रुपये और राज के पास 75 हजार रुपये थे। शहजाद और मनीष ने अपनी रकम जोड़ने का फैसला किया और पेंटहाउस में पहुंच गए। वहीं, राज को बेसमेंट में जाना पड़ा।
गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी और कायरा
अगले राउंड में गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी और कायरा अनु आमने-सामने आए। प्रियंका के पास 4 लाख रुपये, गौतम के पास 3.5 लाख रुपये और कायरा के पास 75 हजार रुपये थे। गौतम और प्रियंका ने साथ आने का फैसला किया और कायरा को बेसमेंट में भेज दिया गया।

राइज एंड फॉल 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
स्वरा भास्कर, काजल राघवानी और अनीश भगत
इसके बाद स्वरा भास्कर, काजल राघवानी और अनीश भगत प्राइस-पूल गेम में पहुंचे। स्वरा के पास 4 लाख रुपये, काजल के पास 3.5 लाख रुपये और अनीश के पास 75 हजार रुपये थे। स्वरा और काजल ने साथ आने का फैसला किया और दोनों पेंटहाउस में पहुंच गईं। वहीं, अनीश को बेसमेंट में जाना पड़ा।
इरीना रुडाकोवा, सारा गुरपाल और तेज प्रताप यादव
गेम का आखिरी राउंड इरीना रुडाकोवा, सारा गुरपाल और तेज प्रताप यादव के बीच हुआ। तेज प्रताप के पास 4 लाख रुपये, सारा के पास 3.5 लाख रुपये और इरीना के पास 75 हजार रुपये थे। आखिर में तेज प्रताप और इरीना ने साथ आने का फैसला किया और दोनों पेंटहाउस में पहुंच गए। वहीं, सारा को बेसमेंट में जाना पड़ा।

ये कंटेस्टेंट बने पावर रूलर्स
पहले गेम के खत्म होने के बाद करण पटेल, सिवेत तोमर, शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और इरीना रुडाकोवा पावर रूलर्स बने। वहीं, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, कायरा अनु, अनीश भगत और सारा गुरपाल पावरलेस वर्कर्स बन गए।
वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किया जा रहा ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। शो का नया एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- द ग्रेट इंडियन कपिल शो: अजय देवगन बनकर छाए सुनील ग्रोवर, कॉमेडियन का अंदाज देख फैंस के उड़े होश; देखें वीडियो