सनी देओल अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिख रही है। यह फिल्म महज 10 दिनों में ही 375 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। फिल्म को टिकट खिड़की पर ही भले ही सफलता मिली हो लेकिन आईएमडीबी पर इसे 6.7 रेटिंग ही मिली है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आईएमडीबी पर तो अच्छी रेटिंग मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्में कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई हैं।
Bollywood Films: फ्लॉप होने के बाद भी इन फिल्मों को मिली अच्छी रेटिंग, लिस्ट मे शाहरुख-सलमान की मूवीज भी शामिल
नसरुद्दीन शाह स्टारर जाने भी दो यारों को आज बेस्ट कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार किया जाता है, लेकिन यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। हालांकि, आईएमडीबी पर इस 8.3 रेटिंग मिली है।
शाहरुख खान की बेहतरीन फिल्मों में स्वदेस का नाम भी शामिल किया जाता है। दमदार कहानी और शानदार अभिनय के बावजूद बिजनेस के मामले में यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन आईएमडीबी पर फिल्म को 8.2 रेटिंग मिली है।
तुम्बाड देश की सबसे हॉरर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में नाकाम साबित हुई थी। हालांकिस रेटिंग के मामले में यह बहुत सी बड़े बजट की फिल्मों से कहीं आगे है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को रेटिंग मिली है।
सलमान खान और आमिर खान अभिनीत इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। फिल्म में दोनों की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई थी। मौजूदा समय में इस फिल्म को कल्ट क्लासिक मूवी की श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि अंदाज अपना अपना बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन आईएमडीबी पर फिल्म को 8.0 रेटिंग हासिल है।