भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनती हैं। फिल्म निर्देशक भी ऑडियंस को ध्यान में रखकर फिल्मों का निर्माण करते हैं। ऐसे में फिल्मों का बजट भी उनकी उम्मीद से ज्यादा हो जाता है और फिल्म की रिलीज से पहले इसके बजट की चर्चा होने लगती है। आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी रिलीज से पहले उनका बजट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना था। तो चलिए जानते हैं, उन फिल्मों के बारे में।
Films: ये हैं भारतीय सिनेमा की हाई बजट वाली फिल्में, दर्शक भी मूवीज की भव्यता देख चौंके
आदिपुरुष
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक ओम राउत आपकी हालिया रिलीज फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 700 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी है। अब देखना है कि क्या यह फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमा पाती है या नहीं। इस फिल्म में प्रभास और कृति मुख्य किरदार में नजर आए हैं।
आरआरआर
एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ‘आदिपुरूष’ के बाद सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी। इस फिल्म को लगभग 600 करोड़ में बनाया गया था। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म के गाने को भी ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।
पुष्पा
फिल्म ‘पुष्पा’ का बजट लगभग 450 करोड़ का था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब मेकर्स दर्शकों के लिए जल्द ही पुष्पा 2 भी लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
पोन्नियिन सेलवन
फिल्म पोन्नियिन सेलवन को भी 500 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया गया था। हालांकि, फिल्म का पहले पार्ट ने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन फिल्म का दूसरा पार्ट ऑडियंस के बीच कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।