इन दिनों कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' चर्चा में हैं। मगर, अफसोस कि यह फिल्म अपने निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से खबरों में हैं। 17 फरवरी को रिलीज हुई कार्तिक की यह फिल्म साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है। दर्शकों को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं। मगर, फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन सारी उम्मीदें धरी रह गईं। फिल्म ने छह करोड़ रुपये के साथ कमजोर ओपनिंग ली। अब तक फिल्म कुल 26.21 करोड़ रुपये कमा पाई है। मूल फिल्म के मुकाबले यह काफी कमजोर है, इसलिए दर्शक इसे नकार रहे हैं। वैसे, कार्तिक की 'शहजादा' से पहले भी साउथ की सुपरहिट फिल्मों के हिंदी रीमेक फ्लॉप साबित हुए हैं। आइए जानते हैं...
South Remake: शहजादा से पहले साउथ के ये हिंदी रीमेक भी रहे फ्लॉप, नहीं चल पाया था खिलाड़ी का भी जादू
मुझे कुछ कहना है
सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में तुषार कपूर और करीना कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म करुणाकरण द्वारा निर्देशित तेलुगू फिल्म, 'थोली प्रेमा' की रीमेक है, जिसमें पवन कल्याण और कीर्ति रेड्डी ने अभिनय किया है। तेलुगू फिल्म को जहां दर्शकों ने पसंद किया था, तो रीमेक सिरे से नकार दिया था।
यंगिस्तान
जैकी भगनानी, फारूक शेख और नेहा शर्मा अभिनती फिल्म 'यंगिस्तान' 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तेलुगू फिल्म 'लीडर' का हिंदी रीमेक थी, जो 2010 में रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म 'लीडर' में राणा दग्गुबाती और ऋचा गंगोपाध्याय मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी राजनीति पर आधारित थी। जहां, 'लीडर' को जनता का बढ़िया रिस्पांस मिला था, वहीं 'यंगिस्तान' को लोगों की खराब प्रतिक्रिया मिली थी।
Bholaa: फिल्म भोला का पहला गाना 'नजर लग जाएगी' रिलीज, अमाला पॉल संग इश्क लड़ते दिखे अजय देवगन
ओके जानू
वर्ष 2017 में आई 'ओके जानू' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म मणिरत्नम की फिल्म 'ओ कधल कनमणि' की रीमेक थी। इसमें दलकीर सलमान और नित्या मेनन लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी एक युवा जोड़े की होती है, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहता है। 'ओ कधल कनमणि' को समीक्षकों की सराहना मिली थी, तो 'ओके जानू' का प्रदर्शन खराब रहा था।
Sonu Nigam: म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनके भाई पर हमला, ऐसी है सिंगर की हालत
बच्चन पांडे
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल अच्छा नहीं रहा था। इस फिल्म में अक्षय के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 2006 में आई साउथ की फिल्म 'जिगरठण्डा' का रीमेक है।
Shah Rukh Khan: किंग खान ने बढ़ाया बोर्ड परीक्षाएं देने वाले स्टूडेंट्स का हौसला, कही यह बात