लगता है ये नया साल ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए लकी साबित हो रहा है। इतने टाइम के बाद ऐश्वर्या को एक के बाद एक फिल्म के ऑफर आ रहे हैं। इसी बीच उनकी फिल्म 'जैस्मीन' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ये फिल्म सरोगेसी पर आधारित है, जिसमें ऐश्वर्या एक सरोगेट मदर का रोल कर रही हैं।
फिल्म के पोस्टर को क्रिअर्ज इंटरटेनमेंट के ट्विटर अकाउंट पर जारी किया गया है। पोस्टर में एक प्रेगनेंट लेडी के हाथ से हार्ट बना हुआ दिखाई दे रहा है। सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म को प्रेरणा राव अरोड़ा प्रोड्यूस कर रही हैं।
बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। पिछले साल यानी 2017 में ऐश्वर्या की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन इस साल फैंस 'फन्ने खां' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं खबर यह भी है कि अपनी डिमांड देखते हुए ऐश्वर्या राय ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब ऐश एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी। अब खबर है कि ऐश्वर्या को एक और फिल्म का ऑफर मिला है।