साउथ के पॉपुलर एक्टर्स के बारे में तो आप खूब जानते होंगे आज इस पैकेज में बात करते हैं इन एक्टर्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में...
2 of 7
पत्नी के साथ राम चरण तेजा
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। उपासना बिजनेस वुमन हैं।
3 of 7
ajith kumar
- फोटो : social media
अजित कुमार
अजित कुमार ने साल 2000 में शालिनी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात Amarkalam फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। शालिनी के अपने करियर के पीक पर अजित कुमार से शादी कर ली थी।
4 of 7
vijay sethupathi with wife
- फोटो : social media
विजय सेतुपति की पत्नी जैस्सी सेतुपति
विजय सेतुपति तमिल सिनेमा के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। विजय इसी साल रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म पेट्टा में नजर आए थे। विजय सेतुपति की पत्नी का नाम जैस्सी सेतुपति है। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी।
अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी
साल 2003 में अर्जुन ने लालकृष्ण राघवेंद्र राव की फिल्म 'गंगोत्री' से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। तेलुगु फिल्मों में रोमांटिक इमेज वाले अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की। अल्लू को स्नेहा से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए किसी शादी में हुई थी। ये शादी लव मैरिज थी।