देशभर में इन दिनों #10YearChallenge सिर चढ़कर बोल रहा है। इसमें आमजन से लेकर फिल्मी सितारें भी खुद की 10 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीज की। जी हां, हेजल ने भी इस चैलेंज को स्वीकारते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसे देख उनके फैन्स चौंक गए हैं। इस तस्वीर के पीछे का दुखभरा सच भी हेजल ने बताया है....
युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने सुनाई आपबीती, फोटो शेयर कर दिखाए हालात
हेजल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर साझा की है उसमें वो बिना मेकअप नजर आ रही है। यही वजह है कि उनके फैन्स ये तस्वीर देख हक्का-बक्का रह गए हैं। हेजल ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि वह डिप्रेशन में थीं। 'मेरी यह तस्वीर ऐसे समय की है जब मैं पूरे दिन भूखी रहा करती थी, भूखे रहने की वजह थी कि मैं पतली होना चाहती थी, मैं फिर भी लोगों से हंस कर मिला करती थी, मैंने उस दौरान अपनी सभी तकलीफों को छिपाने की भी कोशिश की थी। '
A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial) on
गौरतलब है कि हेजल भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल हैं। साल 2016 में क्रिकेटर युवराज सिंह संग शादी रचाई थी। हेजल को सलमान खान कि फिल्म बॉडीगार्ड में भी देखा गया था। फिल्म में वह एक छोटे से यादगार रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म मैक्जिमम में एक आइटम नंबर भी किया था।
बता दें कि बीते वर्ष 2018 की 12 दिसंबर को ईशा अंबानी की शादी में क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच को लेकर पहुंचे थे । युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर 2016 को हुई थी । शादी के बाद से हेजल ने खुद को लाइम लाइट से दूर कर लिया । करीब 2 साल बाद हेजल कीच पति युवराज के साथ ईशा अंबानी की शादी में नजर आईं ।
इसी के साथ दोनों के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आई थी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, युवराज सिंह पिता बनने वाले हैं। ईशा अंबानी की पार्टी में पहुंचने के दौरान हेजल अपने पेट को हाथ से कवर करती नजर आई थीं। तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि वो मां बनने वाली हैं।