सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान खान के चाहने वाले देश में तो करोड़ों की संख्या में हैं लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में भी उनके चाहने वाले कम नहीं हैं। उनके प्रति दीवानगी का आलम ये है पाकिस्तान में जब सलमान की फिल्में रिलीज होती हैं तो सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ती है।
2 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
अब सलमान खान तो मुंबई में अक्सर ही कभी साइकिल चलाते हुए तो कभी जॉगिंग करते हुए नजर आते हैं लेकिन सलमान अगर पाकिस्तान में दिख जाएं तो आप क्या कहेंगे। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कराची की सड़कों पर सलमान खान दिख रहे हैं।
3 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
चलिए हम आपको बताते हैं कि असल माजरा क्या है। दरअसल पाकिस्तान में सलमान के एक फैन ने बिल्कुल उन्हीं की तरह लुक अपनाया हुआ है। सलमान की तरह चश्मा, हेयर स्टाइल और ब्रेसलेट पहने हुए ये शख्स हूबहू उन्हीं की तरह दिखता है। ये शख्स कराची के फेमस बॉल्टन मार्केट की पार्किंग में बाइक स्टैंड करते हुए नजर आ रहा है।
4 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अगली फिल्म भारत (Bharat) में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक बार फिर कटरीना कैफ उनके अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म को सुल्तान और टाइगर जिंदा है के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया। भारत इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
5 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : file photo
बीते दिन निर्देशक अली अब्बास जफर का जन्मदिन था। इस जन्मदिन पार्टी में सलमान खान, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी सहित कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। पार्टी के दौरान स्टार्स ने जमकर मस्ती की थी।