{"_id":"5ad9cc8a4f1c1b64098b582c","slug":"hazel-keech-reached-stadium-with-shabnam-singh-to-support-yuvraj-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सास को लेकर स्टेडियम पहुंची युवराज की पत्नी हेजल, फिर जो हुआ उसने तोड़ दिया दिल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सास को लेकर स्टेडियम पहुंची युवराज की पत्नी हेजल, फिर जो हुआ उसने तोड़ दिया दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
हेजल कीच और शबनम सिंह
- फोटो : ipl
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह मौजूद आईपीएल सीजन 11 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे हैं। गुरुवार को पंजाब का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से मोहाली के मैदान पर था। होम ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में दर्शक युवराज सिंह की बल्लेबाजी देखना चाहते थे लेकिन उनकी बल्लेबाजी न आने की वजह से न सिर्फ दर्शक ही मायूस हुए बल्कि पहली बार उनकी पत्नी हेजल कीच और मां शबनम सिंह को भी निराश होना पड़ा।
Trending Videos
हेजल कीच और शबनम सिंहब
हेजल यूं तो कई बार युवराज के लिए चीयर करती हुईं नजर आ चुकी है लेकिन यह पहली बार था जब वह अपनी सास शबनम के साथ कोई मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं। दोनों को साथ देखकर लग रहा था कि इनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो चुकी है।
हेजल कीच
- फोटो : bcci
गौरतलब है कि हेजल इससे पहले मोहाली में खेले गए मुकाबले में पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ नजर आई थीं। यहां भी यह दोनों मिलकर पंजाब को चीयर्स करती हुई नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह
पंजाब किंग्स इलेवन ने युवराज सिंह को आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में खरीदा है लेकिन अभी तक वह अपने बल्ले से कोई भी कमाल करने में नाकाम रहे हैं। वहीं उनके मुकाबले क्रिस गेल ने दो पारियों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
युवराज सिंह
युवराज सिंह की तुलना दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों से होती है लेकिन पिछले काफी समय से वह खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं। बता दें कि युवी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत पंजाब की तरफ से खेलते हुए ही किया था, ऐसे में उनकी कोशिश इस साल टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाकर एक बार फिर भारतीय टीम में शामिल होने की होगी।