बाहुबली के नाम से मशहूर एक्टर प्रभास का 23 अक्टूबर को जन्मदिन है। प्रभास इस बार अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। प्रभास का पूरा नाम प्रभास राजु उप्पालापाटि है। हालांकि उन्हें प्रभास के नाम से ही जाना जाता है। बाहुबली के बाद प्रभास किसी और फिल्म में नजर नहीं आए हैं। वह जल्द ही साहो में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। प्रभास के जन्मदिन पर आइए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 6
प्रभास
- फोटो : SOCIAL MEDIA
प्रभास एक बार में एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं और उनकी हर मूवी का शूट लगभग 600 दिन चलता है। सबसे खास बात ये है कि 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बाहुबली का शूट 5 साल चला था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने सभी फिल्मों को न कह दिया।
3 of 6
Prabhas
- फोटो : SOCIAL MEDIA
प्रभास ने तेलुगू फिल्म 'ईश्वर' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'राघवेंद्र', 'वर्षम', 'योगी', 'एक निरंजन', 'रेबेल', 'बाहुबली : द बिगनिंग' और बाहुबली : द कन्क्लूजन जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। प्रभास साहो को मिलाकर अब तक 19 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
4 of 6
prabhas and shahid kapoor
- फोटो : अमर उजाला
निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बाहुबली से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावत में प्रभास को राजा रतन सिंह का रोल ऑफर किया। प्रभास उस समय बाहुबली पार्ट 2 की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।
5 of 6
Prabhas
- फोटो : instagram
क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' फिल्म में व्यस्त होने की वजह से प्रभास ने पिछले 5 सालों में तकरीबन 6000 शादी के रिश्ते ठुकराए हैं। प्रभास हिंदी फिल्मों के बहुत शौकीन हैं उन्होंने आमिर खान की 3 इडियट्स 20 बार देखी है।