जानी मानी ब्रिटिश सिंगर और गीतकार एडेल का आज जन्मदिन है। 5 मई, 2021 को एडेल अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। एडेल का नाम उन सिंगर्स में आता है जिनके एलबम का इंतजार सालों साल किया जाता है। एडेल ने अब तक 15 ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। ग्रैमी संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 22 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड भी जीते हैं। उनके कुछ बेहतरीन और सबसे लोकप्रिय ट्रैक में 'समवन लाइक यू', 'रोलिंग इन द डीप' और 'सेट फायर टू द रेन' शामिल हैं। चलिए एडेल के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
2 of 6
एडेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एडेल बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थीं ऐसे में चार साल की उम्र से ही उन्होंने सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। 2008 में उनका एलबम '19' रिलीज हुआ और इस एलबम ने उन्हें स्टार बना दिया। पहले हफ्ते में ही इस एलबम की 30 लाख 38 हजार कॉपीज बिकीं। म्यूजिक एलबम की हिस्ट्री में ये रिकॉर्ड है। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।
23 अक्टूबर 2015 को एडेल ने हैलो (एडल-25) का पहला वीडियो जारी किया था। इस वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर 27.7 मिलियन व्यूज हासिल किया। उनका एलबम 21 की अमेरिका में 11.2 मिलियन कॉपी बिकी थीं, जो उस वक्त अमेरिका में बिके टॉप 10 म्यूजिक एलबम में शामिल था। एलबम 21, 24 हफ्तों तक बिलबोर्ड 200 चार्ट में पहले पायदान पर रहा था और एडेल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली गायिका हैं।
एडेल के स्टार बनने के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। दरअसल उन्हें एक शख्स से प्यार था और उसने एडेल को छोड़ किसी और से शादी कर ली। एडेल का दिल ऐसा टूटा कि वे डिप्रेशन में चली गईं और फिर जब वापस लौटीं तो ना सिर्फ लोगों को 'रोलिंग इन द डीप' जैसा शानदार गाना दिया बल्कि अपने एक्स को भी इस गाने के जरिए बखूबी जवाब दिया। गाने के लिरिक्स 'There's a fire starting in my heart' आप सुनेंगे तो जान जाएंगे उस वक्त एडेल के दिल पर क्या बीत रही थी।
इसके बाद एडेल ने 'समवन लाइक यू' लिखा व गाया। यह गाना यूके का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गाना है। इस गाने में भी एडेल ने अपने दिल का हाल बयां किया। और अब एडेल एक ब्रेकअप स्टार के रूप में जानी जाती हैं। ये बात किसी ने छुपी नहीं है कि एडेल ने अपने ब्रेकअप के दर्द से करोड़ों कमाया। एडेल अपने गानों के अलावा लुक्स के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं।