जूडी डेंच के साथ स्टीफन फ्रीयर्स द्वारा निर्देशित 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में शीर्ष भूमिका निभाने वाले अली फजल का आज जन्मदिन है। अली फजल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। अली का जन्म 15 अक्टूबर 1986 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था।
पढ़ें- 'हेट स्टोरी 4' का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन आएगी फिल्म
अपने स्कूल के दिनों में अली एक एथलीट थे। अली को बास्केटबॉल और फुटबॉल खेलना बहुत पंसद था। एक एथलीट होने के साथ-साथ अली एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं। शायद यहीं वजह है कि उनकी फीमेल फैन्स की कमी नहीं है।
अली के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने स्क्रीन पर अपना पहला डेब्यू 2008 में रिलीज हुई इंग्लिश फिल्म 'द अदर एंड ऑफ़ द लाइन' में कैमियो से की थी। इसके बाद वह 2009 में अमेरिकी टीवी मिनी सीरीज 'बॉलीवुड हीरो' में नजर आए थे।
अली फजल को अमेरिकन फेमस टीवी सीरिज 'होमलैंड' में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इसे अपनी फिल्म 'खामोशियां' के लिए उसे ठुकरा दिया। इसके अलावा अली 'फास्ट एंड फ्यूरिस' के 7वे भाग में भी नजर आ चुके हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि राजू हिरानी ने अली को तब देखा था जब वो एक स्टेज शो में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उन्होंने उन्हें अपनी आगामी फिल्म 3 इडियट्स के लिए साइन कर लिया। यही से अली के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए। इस फिल्म में फजल एक इंजिनीरिंग स्टूडेंट जॉय की भूमिका में निभायी थी।