बॉलीवुड के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली का आज जन्मदिन है। आदित्य पंचोली का जन्म 4 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ था। आदित्य पंचोली ने फिल्मी दुनिया में कदम जमाने से पहले ही अपने से छह साल बड़ी जरीना वहाब से शादी कर ली थी। शादी के बाद आदित्य को फिल्में मिली और जरीना हाउसवाइफ बन गईं। आदित्य के बेटे सूरज पंचोली हैं जिन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आदित्य पंचोली ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के चलते ज्यादा चर्चा में रहे हैं। कंगना रणौत से उनका अफेयर ऐसे मोड़ पर खत्म हुआ कि दुनिया में इसकी चर्चा हुई।
Birthday: 20 साल छोटी कंगना के साथ लिव इन में रहते थे आदित्य पंचोली, एक्ट्रेस ने लगाया था मारपीट और किडनैप करने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन