{"_id":"6aa96719944239aaf60cb846","slug":"hanuman-ansh-tops-on-box-office-know-mirzapur-the-movie-and-haiwaan-box-office-collection-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: 40 दिन बाद भी टॉप पर 'हनुमान अंश', जानें 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हैवान' के मंगलवार का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: 40 दिन बाद भी टॉप पर 'हनुमान अंश', जानें 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हैवान' के मंगलवार का कलेक्शन
Tue, 15 Sep 2026 09:23 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:23 PM IST
सार
Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन बाद भी कायम है। 'मिर्जापुर' की कमाई में गिरावट आई है। वहीं, 'हैवान' पांचवें दिन ही थंडे बस्ते में चली गई है। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' की हालत बदतर हो गई है। जानिए इन फिल्मों ने आज मंगलवार को कितनी कमाई की है।
फिल्म हैवान
- फोटो : सोशल मीडिया
'हैवान' की हालत खस्ता
- प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' को रिलीज हुए केवल 5 दिन ही हुए हैं और इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में गिर गया है।
- फिल्म की शुरुआत भी काफी फीकी रही।
- आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक केवल 44 लाख की कमाई की है।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 8.49 करोड़ हो गया है।
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : X
'मिर्जापुर द मूवी' की गिरी कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हालांकि वीकएंड के बाद इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
आज मंगलवार को इसने 3.26 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 193.46 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

फिल्म हनुमान अंश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
40 दिन बाद भी टॉप पर 'हनुमान अंश'
ये भी पढ़ें- वायरल तस्वीरें: सलमान के घर पहुंचें भुवन बाम, भाईजान को दिखाई 'द रिवोल्यूशनरीज' की झलक; उत्साहित हुए फैंस
- फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसको रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं।
- रिलीज के इतने दिन बाद भी फिल्म का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
- फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी कमाई से सबको हैरान करके रख दिया है।
- फिल्म इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर है।
- आज मंगलवार को इसने 5.96 करोड़ का कलेक्शन किया है।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 228.84 करोड़ हो गया है।
ये भी पढ़ें- वायरल तस्वीरें: सलमान के घर पहुंचें भुवन बाम, भाईजान को दिखाई 'द रिवोल्यूशनरीज' की झलक; उत्साहित हुए फैंस