फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ganesh Chaturthi Ambani family bids farewell to Bappa Radhika and Anant dance their heart out during visarjan

गणपति विसर्जन: अंबानी परिवार ने धूमधाम से दी बप्पा को विदाई; झूमकर नाचे अनंत और राधिका; देखिए तस्वीरें

Wed, 16 Sep 2026 10:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Sep 2026 10:14 AM IST
सार

Ambani Family Bids Farewell To Bappa: गणेश चतुर्थी पर अंबानी परिवार ने एंटीलिया में बप्पा का स्वागत किया था। भव्य स्तर पर उत्सव का आयोजन हुआ, जहां फिल्मी हस्तियां भी पहुंचीं। बीते दिन गणपति का विसर्जन भी धूमधाम से किया गया।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Ambani family bids farewell to Bappa Radhika and Anant dance their heart out during visarjan
गणपति विसर्जन में शामिल अंबानी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा बिठाए थे। धूमधाम से आयोजन हुआ था। कल मुंबई में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। बप्पा को विदाई भी भव्य तरीके से दी गई। रंग-गुलाल उड़ाते हुए डांस किया गया। विसर्जन के दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने जमकर डांस किया। 

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Ambani family bids farewell to Bappa Radhika and Anant dance their heart out during visarjan
गणपति विसर्जन में शामिल अंबानी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

अंबानी परिवार ने धूमधाम से दी बप्पा को विदाई
गणपति विसर्जन में नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, अनंत समेत अंबानी परिवार के सदस्य शामिल रहे। बुधवार देर रात अंबानी परिवार के सदस्य गणेश चतुर्थी के लिए अपने घर लाई गई भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन समारोह में शामिल होने के लिए बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Ambani family bids farewell to Bappa Radhika and Anant dance their heart out during visarjan
गणपति विसर्जन में शामिल अंबानी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

अनंत राधिका ने किया डांस
बप्पा को विदाई देते हुए अनंत और राधिका ने पूरे उल्लास और उत्साह के साथ डांस किया। जब मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था, तो नीता अंबानी से लेकर राधिका तक सभी सदस्य सभी पूरी श्रद्धा और भक्ति में लीन दिखे।
 
View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Ambani family bids farewell to Bappa Radhika and Anant dance their heart out during visarjan
गणपति विसर्जन में शामिल अंबानी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन उत्सव में कई सेलेब्स भी शामिल हुए। इन्फ्लुएंसर ओरी को भी स्पॉट किया गया। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन अंबानी परिवार ने मुंबई में अपने निवास एंटीलिया में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल थे। इनमें सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed